कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत इंडियन ओवरसीज बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से मोतीझील स्थित कारगिल पार्क से जागरूकता रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य लोगों को सतर्कता एवं ईमानदारी के प्रति जागरूक करना रहा। रैली के समापन के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार पात्रा ने कारगिल पार्क में पौधरोपण किया। विभाकर पांडेय, शैलेंद्र पांडेय, सरोज कुमार भुई, अंकुश गुप्ता, देवाशीष बिट, कोमल गुप्ता, अंकिता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...