कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: सचेंडी। सचेंडी हाईवे पर सड़क पार कर रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान उन्नाव के सरौवा निवासी 50 वर्षीय हसीन के रूप में की। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजन को दी, तो कोहराम मच गया। परिजन ने बताया कि वह सचेंडी स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। शुक्रवार को वह ओरियंट रिजॉर्ट के पास सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...