कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जलकल के ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गोविंद नगर जी ब्लॉक में 60 मीटर सीवर लाइन डालने के बाद इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जा रही है। यहां ठेकेदार ने मैनहोल के ढक्कन को ढाई फीट नीचे दबा दिया। ऐसे में, सीवर की सफाई कराने का रास्ता ही बंद हो गया। इसकी शिकायत स्थानीय निवासी अंकुर खन्ना ने जलकल के अधिकारियों से की। जीएम जलकल आनंद त्रिपाठी ने बताया कि सड़क के नीचे मैनहोल के ढक्कन को ऊपर कराया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने सीवर लाइन चोक होने की शिकायत की थी। गुरुवार को मशीन लगाकर सीवर लाइन की सफाई भी कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: नालों की सफाई में लापरवाही पर 15 कंपनियां ब्लैकलिस्टेड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...