Kanpur News: सड़क किनारे मिला युवक का शव
कानपुर, सितम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर। नमक फैक्ट्री चौराहा के पास शनिवार को सड़क किनारे युवक को शव मिला। रावतपुर पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल से परिजन को कॉल कर पहचान की। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मसवानपुर निवासी 32 वर्षीय मोनू दिवाकर प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार में पत्नी गीता और दो बच्चे हैं। परिजन ने बताया कि मोनू शराब का लती था। वह अक्सर नशे की हालात में पत्नी से मारपीट करता था। पति की हरकतों से परेशान होकर वह करीब एक साल से बच्चों के साथ अलग रहने लगी थी। शनिवार को उसका शव नमक फैक्ट्री चौराहा के पास सड़क किनारे मिला। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.