कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: सचेंडी। भीमसेन चौकी अंतर्गत सोना शंकरपुर गांव में रविवार शाम पति से विवाद के बाद 19 वर्षीय दिव्यांशी ने डाई पीकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, दिव्यांशी ने करीब पांच माह पहले गांव के ही विकास सिंह चौहान से प्रेम विवाह किया था। रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस बात से नाराज महिला ने डाई पी ली। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...