कानपुर, अक्टूबर 21 -- Kanpur News: सचेंडी। सचेंडी थाने में वाहन टकराने के विवाद में एक महिला ने बेटे व भतीजे से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए सात नामजद समेत 25 अज्ञात पर रिपोर्ट कराई है। गठी गांव में रहने वाली कुसमा देवी के मुताबिक, बीते रविवार को उनका बेटा शिवम पासवान और भतीजा नितिन दिवाकर दवा लेने जा रहे थे। तभी पंचमपुरवा बंबा के पास बुलेट से टक्कर के बाद जुगराजपुर गांव के गजेंद्र सिंह व महेंद्र सिंह से वाद-विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान फोन पर अचानक आ धमके सिद्दू सिंह, विनय सिंह समेत अन्य लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए दोनों को लाठी-डंडों से पीटा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अनुसूचित युवकों को बेरहमी से पीटा, मुकदमा हमले में नितिन की पैर की दो उंगलियां टूट गईं और पसली में चोट आई। आरोप है कि घटना के बाद सिद्दू क...