Kanpur News: सचेंडी में कच्चा मकान ढहा, दंपति समेत आठ दबे
कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: सचेंडी, संवाददाता। सचेंडी में बारिश ने एक बार फिर कच्चे मकानों की हकीकत सामने ला दी। सोमवार भोर कैधा नयापुरवा में जर्जर कच्ची दीवार छप्पर समेत भरभराकर ढह गई। नीचे सो रहा मजदूर परिवार मलबे में दब गया। चीख-पुकार सुन ग्रामीण अंधेरे में जुटे और हाथों से मलबा हटाकर दंपति समेत छह बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें हैलट रेफर किया गया। पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के बीच कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार भोर कैधा नयापुरवा गांव में जर्जर कच्ची दीवार छप्पर समेत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त मजदूर मुन्ना सिंह का परिवार छप्पर के नीचे सो रहा था। मलबा गिरने से मुन्ना, उनकी पत्नी रमाकांती और छह बच्चे दब गए। तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.