कानपुर, अक्टूबर 13 -- संस्कृत साहित्य में विश्व शांति का संदेश Kanpur News: कानपुर। डीबीएस कॉलेज में संस्कृत विभाग की ओर से एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में संस्कृत के पूर्व संयोजक प्रो.अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि संस्कृत साहित्य में निहित ज्ञान ही विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। भारतीय संस्कृत साहित्य में नकारात्मकता, अतिवाद और नैराश्य के स्थान पर 'सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः' जैसी लोक कल्याणकारी अवधारणा को प्रमुखता दी गई है। संस्कृत साहित्य में संपूर्ण विश्व के कल्याण की मंगलकामना की गई है। इसमें मानवता, शांति और सद्भाव को विशेष महत्व दिया गया है। संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीति राठौर ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व भौतिक संसाधनों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए सं...