कानपुर, सितम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बान गांव के रहने वाले छह माह के मासूम बच्चे की रानेपुर के पास संदिग्ध हालात में गोद से गिरने से जान चली गई। उसके परिजनों ने कुछ लोगों से हुए विवाद के बाद छीनाझपटी में बच्चे के गोद से गिरने का आरोप लगाया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बान गांव का रहने वाले राम सिंह अपने छह माह के बीमार पुत्र यश का इलाज कराने शुक्रवार को कंचौसी गए थे। वहां से उपचार कराने के बाद शाम को वह साइकिल से वापस अपने घर आ रहे थे। रानेपुर के पास संदिग्ध हालात में बच्चा गोद से सड़क पर गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मासूम की मृत्यु हो गई। मासूम की मौत से उसकी मां पिंकी देवी बेहाल हो गई। जबकि दादी सियादुलारी व भाई...