Kanpur News: संदिग्ध हालात में महिला आग से झुलसी, हालत गंभीर
कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के परजनी के मजरा चीता का पुरवा की रहने वाली एक महिला शनिवार को संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। किसी तरह आग बुझाने के बाद परिजन उसको सीएचसी ले गए। वहां से उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके 90 फीसदी से अधिक जले होने के कारण नाजुक हालत देख उसको कानपुर रेफर कर दिया। चीतापुरवा मंगलपुर के रहने वाले अनुज कुमार मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी अट्ठाइस साल की पत्नी गोल्डी गांव में ही सास कुसमा व सुसर रवींद्र सिंह के साथ गांव में रह रही थी। शनिवार को किसी बात से नाराज होकर गोल्डी ने खुद को आग लगा ली। लपटों से घिरी गोल्डी को देखकर उसके घर में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह आग बुझाने के बाद उसको परिजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.