कानपुर, नवम्बर 7 -- Kanpur News: डेरापुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़ागांव भिक्खी में रहने वाले एक पोस्टमैन ने गुरूवार रात में पड़ोस में बंद पड़े एक मकान के बरामद में फांसी लगा ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। जबकि फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड़ागांव भिक्खी के रहने वाले साठ साल के प्रेमशंकर चतुर्वेदी पोस्टमैन थे। शराब पीने के आदी होने के कारण उनका अक्सर विवाद होता रहता था। गुरूवार रात में उन्होने पड़ोसी कृपालु चौबे के बंद पड़े मकान के बरामदे में फांसी लगा ली। इससे उनकी मौक पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी राधा उर्फ बबल...