Kanpur News: संगीनों के साए में बिठूर नपा अध्यक्ष पद का मतदान आज
कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर, हिन्दुस्तान टीम। बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 10 वार्डों में मतदान के लिए पांच मतदान केंद्रों पर 10 बूथ बनाए गए हैं। कुल 9474 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सोमवार देर शाम तक पोलिंग पार्टियां नगर पंचायत कार्यालय से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला सिंह के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस समेत सात प्रत्याशी मैदान में हैं। सुरक्षा व्यवस्था को एक जोन और दो सेक्टर में बांटा गया है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.