कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: कानपुर। श्री बैजू संगीत महाविद्यालय और स्कॉलर प्लेवेज स्कूल में चल रही दो दिवसीय संगीत कार्यशाला गुरुवार को समाप्त हो गई। प्रयागराज से आए पंडित अनूप बनर्जी लयकारियों की सहज प्रस्तुतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लयकारियों में ठाह, दुगुन से अठगुन तक की क्रमबद्ध लयकारियों को पढ़ंत के माध्यम से अभ्यास कराया। पंडित बनर्जी ने तबले की सबसे प्रसिद्ध ताल तीनताल का प्रथम कायदा का अभ्यास कराया। यहां प्रियंका शर्मा, सोमिल मल्होत्रा, कुमारी बागेश्री शर्मा, अर्पित कुमार, अंकेश कुमार, रित्विजा द्विवेदी, सारंगी श्रीवास्तव, सुशील मल्होत्रा आदि मौजूद थे। धन्यवाद विकास शर्मा एवं प्रियंका शर्मा ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...