कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी की तीसरे दिन संगठन सृजन की बैठक अकबरपुर ब्लॉक के रूरा कस्बे में एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। दिल्ली एआईसीसी से आए पर्यवेक्षक अनिल चौधरी ने बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं को जुटकर बूथ लेवल तक मजबूती लाकर संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही ब्लाक के प्रत्येक कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनसे संवाद स्थापित करते हुए जनपद की नब्ज को टटोला। तीन घंटे तक चली बैठक में ब्लॉक के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया व अपने विचार रखे। कानपुर देहात में संगठन को बूथ लेवल पर और मजबूत हो इस पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने दूसरे दिन भी कांग्रेसियों से की रायशुमारी राष्ट्रीय प्रभारी के साथ उत्तर प्रदेश से प्रभारी लगाए गए बृजलाल खबरी, शिव पांडे, योगेंद्र परीक्षा स...