कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: कानपुर। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी बाढ़ग्रस्त सुंदर नगर, पनकी में टीम संग पहुंचे। संक्रामक बीमारियों के पांव पसारने पर तत्काल मेडिकल कैंप लगवाने के साथ ही स्टील टैंकर पेयजल के लिए गलियों में खड़े कराए। माइक लेकर गलियों में जाकर एनाउंसमेंट किया कि किसी को आलस्य तक महसूस हो तो तत्काल कैंप जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं क्योंकि घरों में घुसे पानी में गंदगी औऱ सीवरेज मिल चुका है। बच्चों और बुजुर्गों के साथ महिलाएं, नौजवान हेल्थ का जरूर चेकअप कराएं। बुखार और खांसी से अधिक लोग पीड़ित हैं। यहां दीपक सिंह, मनीष बाजपेयी, आरएस परिहार,अखिलेश शुक्ल, दीपक अग्निहोत्री, सीमा परिहार, जीतू बाजपेई, पवन सविता रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: ​मैथानी सुंदर नगर पहुंचे, पीड़ित परिवारों से मिले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...