कानपुर, अगस्त 18 -- Kanpur News: ​कानपुर देहात,संवाददाता। प्राथमिक शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सरवनखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय सीधामऊ व संविलियन विद्यालय स्योदा में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की समीक्षा ​स्योदा में आयोजित बैठक में बीएसए आशीष पांडेय ने स्वयं प्रतिभाग कर विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता और 'निपुण भारत मिशन' के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की।

शिक्षकों का आह्वान ​बैठक में बीएसए ने स्पष्ट कहा कि शिक्षक संकुल बैठकों का आयोजन केवल कागजी कार्यवाही या औपचारिकता मात्र नहीं होना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि इन बैठकों को विद्यालयों की वास्तविक अकादमिक समस्याओं और बच्चों के सीखने के स्तर में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों पर...