कानपुर, सितम्बर 5 -- Kanpur News: संकट मोचन हनुमान मंदिर से दो दान पात्र चोरी रूरा, संवाददाता।कस्बे में रेलवे लाइन किनारे स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चोरों ने दो दानपात्र चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने घटना की छानबीन व चोरों की तलाश शुरू की है।दिल्ली हावडा रेल लाइन किनारे ओवर ब्रिज के पास स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरों ने शनिवार रात में मुख्य द्वार का ताला तोड़कर वहां लगे दो दान पात्र चोरी कर लिये। शनिवार सुबह मोहल्ले के रहने वाले नरेश मिश्रा जब मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचे तो वहां से दोनों दानपात्र नदारत देखकर वह सन्न रह गए। इससे वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मंदिर की देखभाल करने वाले रवि शर्मा ने डायल- 112 पुलिस को सूचना। इसके बाद पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। एसओ रूरा सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तह...