कानपुर, जुलाई 27 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन (केबीए) से मान्यता प्राप्त प्रथम रागेंद्र स्वरूप अंडर-15, अंडर-17 व अंडर-19 बैडमिंटन टूर्नामेंट का सोमवार को कल्याणपुर स्थित रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में संपन्न हुआ। अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश वर्गों में पदक जीते।बालक वर्ग के अंडर-15 और अंडर-17 एकल में श्रेयांशु रंजन ने खिताब जीतकर दोहरी सफलता प्राप्त की। अंडर-19 एकल में आयुष कुमार विजेता रहे। बालिका वर्ग में श्रेयांशी रंजन ने अंडर-17 और अंडर-19 एकल दोनों वर्गों का खिताब जीता। अंडर-17 युगल में भी सिद्धि झा के साथ विजेता बनकर ट्रिपल क्राउन प्राप्त किया। अंडर-15 बालिका एकल व युगल में आराध्या मेहरोत्रा ने टीएसए...