कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: कानपुर। किदवई नगर स्थित श्री सोटे वाले बाबा हनुमान मंदिर समिति की ओर से नवरात्र पर मंदिर परिसर में धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' का प्रदर्शन किया गया। नैनीताल स्थित बाबा नीम करौली महाराज की महिमा से जुड़ी इस फिल्म को देखने के लिए क्षेत्रीय लोगों को आमंत्रित किया गया। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था, भक्ति और बाबा नीम करौली महाराज की महिमा से परिचित कराना रहा। मंदिर परिसर में फिल्म के प्रदर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने रुचि के साथ इसमें सहभागिता की। इस अवसर में प्रधान सेवक नितिन शुक्ला, मुन्ना चतुर्वेदी, अशोक त्रिपाठी, दयानारायण शक्ला, वृंदावन पांडेय, राज द्विवेदी, शिव प्रसाद दुबे, राजेश द्विवेदी, आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: श्री सोटेवाले मंदिर में 'हनुमान अंश' दिखाई

हिंदी ...