कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: कानपुर। सनातन साहित्य संगम के श्री शिव महापुराण कथा का समापन विधि-विधान से हवन पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ। दीपशिखा एवं उमा शंकर त्रिवेदी ने आचार्यों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान व पूजन किया। राम प्रकाश शुक्ला, चित्रा शुक्ला, राधा मिश्रा, प्रदीप कुमार मिश्रा, मीरा सिंह और विजयपाल सिंह ने भी हवन में पूर्ण आहुतियां दीं। हवन की पूर्णाहुति के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। अगला आयोजन गणेश महोत्सव के अवसर पर 24 सितंबर को घंटाघर स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में भजन संध्या के रूप में होगा। यह भी पढ़ें- Nainital News: घटेश्वर महादेव मंदिर में भंडारे संग शिव महापुराण संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...