कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कानपुर। श्री झूलेलाल शिव मंदिर, 13 ब्लॉक गोविंदनगर में श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव 16 जुलाई से 25 अगस्त तक मनाया जाएगा। अध्यक्ष श्यामलाल मूलचंदानी ने बताया कि प्रतिदिन रात्रि आठ बजे आरती, श्री पल्लो साहेब, भजन संध्या व भंडारा प्रसाद का आयोजन होगा। पहले दिन 16 जुलाई को पूज्य श्री बहराणा साहिब एवं ज्योति दर्शन, 07 बजे भजन संध्या, 08 बजे आरती और 09 बजे भंडारा प्रसाद होगा। रात 10 बजे पांडु नदी में ज्योति विसर्जन होगा। पत्रकारवार्ता में सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा, डॉ. सुरेश मदान, डॉ. सुरेश आहूजा, डॉ. अशोक पाहूजा, बंटी सिधवानी, संजू डाबरानी, नरेश फूलवानी, चंद्रभान मोहनानी, मुरारीलाल चुग, बिहारीलाल बजाज, बलराम कटारिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सुधीर व्यास के भजनों से सजेगी महोत्सव की शाम

हिंदी ...