कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कानपुर वरिष्ठ संवाददाता रामबाग स्थित प्राचीन झूलेलाल मन्दिर के अखण्ड ज्योति के पट पूजा अर्चना के बाद गुरुवार को बंद हो गए। अब भक्त 40 दिनों तक अखण्ड ज्योति के दर्शन नहीं कर सकेंगे। इसी के साथ सिन्धी समाज का चालिहा व्रत (झूलेलाल महोत्सव) शुरू हो गया। मन्दिर के पट भक्तों के दर्शनार्थ 25 अगस्त को खुलेंगे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सिंधी समुदाय ः श्री झूलेलाल का पर्व चालिहा आज से, पट बंद होंगे चालीहा व्रत का शुभारंभ गुरुवार की सुबह मन्दिर परिसर में झूलेलाल ग्रंथ का पाठ रखा गया। यह 40 दिनों तक पढ़ा जाएगा। उसके पश्चात समाज के लोगों ने दोपहर में मां गंगा से आज्ञा लेकर मन्दिर के अखण्ड ज्योति के पट बंद कर दिए। पूरा मन्दिर परिसर भगवान श्री झूलेलाल जी के जयकारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सिंधी समाज 16 ...