कानपुर, नवम्बर 15 -- Kanpur News: कानपुर। श्री ओमर-उमर वैश्य समाज, लाल बंगला ने रविवार को छठवीं श्री जगन्नाथ स्वामी पालकी यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली। सुबह 10 बजे आनंद नगर से शुरू हुई यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के साथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पालकी शामिल रही। यात्रा मार्ग में विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं परिवारों की ओर से आरती, भोग और प्रसाद वितरण कर पालकी का स्वागत किया गया। यात्रा में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं भजन गायक श्रवणजी की भजन प्रस्तुतियों ने भक्तिमय माहौल बना दिया। कालीबाड़ी प्रांगण पहुंचने पर करीब 1000 से 1200 श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में अखिल भारतीय ओमर-उमर वैश्य महासभा के अध्यक्ष अजय गुप्ता, केंट बोर्ड उपाध्यक्ष लक्ष्मणलाल गुप्ता, सिद्ध...