कानपुर, सितम्बर 18 -- Kanpur News: शिवली। नगर पंचायत शिवली कस्बे में करीब छह वर्ष पहले बना कूड़ा निस्तारण केंद्र जिम्मेदारों की लापरवाही से शोपीस बना हुआ है। वहां रखी लाखों रुपये की मशीनें धूल खा रही हैं, जबकि घास व कटीली झाड़ियां व हर जगह जमा कूड़ा सफाई इंतजामों की पोल खोल रहा है। शिवली में वर्ष 2019 में करीब 36 लाख रुपये खर्च कर कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण कराया गया था। इसके बाद वहां लाखों रुपये की मशीनें भी आईं। इन्हें चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन भी हो गया, लेकिन जिम्मेदार लोगों की लापरवाही से आज दिन तक एक भी दिन भी कचरा निस्तारण नहीं हुआ। वहां रखी मशीनें धूल खा रहीं हैं। परिसर के अंदर से लेकर बाहर तक चारों ओर खड़ी बड़ी-बड़ी घास व कटीली झाड़ियां व फैली जबरदस्त गंदगी व्यवस्थाओं को पोल खोल रही हैं। सफाई कर्मचारियों के लिए कस्बे के...