Kanpur News: शॉर्टकट के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आए चालक की मौत
कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह शॉर्टकट के चक्कर में रेलवे ट्रैक पार करना एक युवक को भारी पड़ गया। गुरुदेव चौराहा के पास 11 नंबर रेलवे क्रासिंग के आगे बने अनधिकृत रास्ते से ट्रैक पार करते समय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। राणाप्रताप नगर निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र कुमार ड्राइवर थे। परिवार में पत्नी सरला, बेटा ऋषभ और बेटी गुनगुन हैं। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह काम के सिलसिले में घर से निकले थे। 11 नंबर क्रासिंग के आगे रेलवे ट्रैक पार करने के लिए एक नया अनधिकृत रास्ता बना दिया गया। शॉर्टकट व समय बचाने के चक्कर में सुरेंद्र भी उसी रास्ते से ट्रैक पार कर रहे थे, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.