कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: शिवली, संवाददाता। मैथा ब्लॉक क्षेत्र में कस्बा शिवली से लेकर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बगैर मान्यता के संचालित अमान्य विद्यालयों को बंद कराने के सरकार द्वारा दिए गए निर्देश कागजों तक सीमित होकर रह गए हैं। बीते जुलाई माह में जिम्मेदार लोगों ने शिवली कस्बे में सरस्वती शिशु मंदिर, आरके पब्लिक स्कूल, सीएलबी शिक्षा निकेतन समेत क्षेत्र के केसरी निवादा में आरएल पब्लिक स्कूल, डॉ. राम मनोहर लोहिया एवं सांई किड्स औनाहां चौकी, आरपीएस पब्लिक स्कूल व वीरांगना महारानी अवंतीबाई स्कूल भेवान समेत विधि विरुद्ध तरीके से चल रहे करीब आधा दर्जन से अधिक अमान्य विद्यालयों को महज नोटिस जारी किए थे। इसके बाद अपनी जिम्मेदारी पूरी कर खामोश बैठ गए। जबकि शासन प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी कस्बा शिवली से लेकर मैथा क्षेत्र में आज...