Kanpur News: शिक्षिका की चेन लूटने वाले शातिर को मुठभेड़ में लगी गोली
कानपुर, अगस्त 15 -- Kanpur News: कल्याणपुर। पनकी में बीती सात जुलाई को शिक्षिका की चेन छीनने वाले दो लुटेरों की भौती बाईपास के पास शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल लुटेरे को इलाज के लिए कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया। बर्रा दो निवासी अनुपमा पनकी के प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। वह गत सात जुलाई को घर जाने के लिए पनकी में सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन छीन ली। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पनकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। शुक्रवार देर रात पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ भौती बाईपास पर चेकिंग अभियान चला र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.