Kanpur News: शिक्षकों को दी जाएगी एआई की नई तकनीकों की जानकारी
कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर। डीबीएस कॉलेज में बुधवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नवीनतम तकनीकों, शैक्षणिक क्षेत्र में इसके उपयोग तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में इसकी भूमिका से परिचित कराया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास, डिजिटल दक्षता तथा गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.