कानपुर, अक्टूबर 22 -- Kanpur News: चकेरी। श्याम नगर स्थित पीएसी मोड बाईपास में गुरुवारा को आदर्श भारतीय सांस्कृतिक उद्यान समिति की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने 1100 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सांसद ने शिक्षकों के शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज व राष्ट्र के निर्माण से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, बीजेपी के जिला महामंत्री राम बहादुर यादव ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ उसमें संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी विकास करते हैं। इस दौरान पीपीएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य अनूप कुमार सिंह, बीजेपी के जिला महामंत्री राम बहादुर यादव, गोलू शुक्ला अश्वनी व गोपी पांडे आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...