Kanpur News: शास्त्री चौक पर 21 तक ट्रैफिक डायवर्जन
कानपुर, जुलाई 11 -- Kanpur News: कानपुर। शास्त्रीचौक पर जल निगम के चल रहे कार्य के चलते डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने यातायात बाधित होने की वजह से शनिवार को दोपहर बाद वहां पर डायवर्जन लागू कर दिया। यह डायवर्जन अब 21 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। जल निगम ने ट्रैफिक पुलिस को जानकारी दी है कि यातायात प्रभावित होने वाला कार्य इस अवधि तक पूरा हो जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक ने जो डायवर्जन लागू किया है, इसके तहत विजयनगर चौराहे की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन शास्त्रीचौक की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन सीटीआई तिराहे से नंदलाल चौराहा और चावला मार्केट चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। डीसीपी रवींद्र कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि कि वे यातायात नियमों का पालन करें व किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.