Kanpur News: शार्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग
कानपुर, नवम्बर 7 -- बजरिया में ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। बजरिया में शार्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखे मोबिल ऑयल, प्लास्टिक और फाइबर के सामान के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर दुकानदार ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा करीब 30 लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। बजरिया के करोड़ीमल पार्क के सामने रहने वाले आशीष गुप्ता की घर के नीचे न्यू क्वालिटी ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब एक बजे दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखे मोबिल ऑयल, प्लास्टिक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.