कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बजरंग नगर निवासी एक युवक पर युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और रुपये ऐंठने का आरोप लगाकर उन्नाव जिले की रहने वाली एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक समेत उसके परिवार के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने रूरा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात कई माह पहले बजरंग नगर निवासी विपुल सिंह गौर से हुई थी। आरोप है कि विपुल ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि विपुल और उसके परिजनों ने शादी कराने का भरोसा देकर उसे अपने विश्वास में रखा। इस दौरान उससे कई बार फोन पर...