कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: पुखरायां। स्थानीय कस्बे के राजीव नगर में एक शादीशुदा महिला ने एक मकान के घर में घुसकर कमरा बंद कर लिया। पुलिस ने किसी तरह कमरा खुलवा कर उसे बाहर निकाला। तभी महिला बेहोश होकर गिर गई। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। सुजौर गांव निवासी गोलू जो अब पुखरायां के राजीव नगर मोहल्ले में अपनी मां के साथ रहता है। इस समय वह नोएडा में नौकरी कर रहा है। सोमवार को थाना रनियां निवासिनी नीतू पत्नी विकास उसके घर आई और कहने लगी कि हमारी छोटू से बात होती है। अब हम यहीं रहेंगे। हंगामा करती महिला घर में घुस गई और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पुखरायां चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने किसी तरह दरवाजा खुलवा कर महिला को बाहर निकलवाया। तभी महिला गिर गई यह देख पुलिस उसे सीएचसी ल...