कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर। शहर में निरंतर हो रही बारिश के मद्देनजर नगर निगम ने जर्जर एवं गिराऊ भवनों को लेकर विशेष सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई की रणनीति बनाई है। नगर निगम ने 695 भवनों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की गई है। इन सभी भवनों के स्वामियों को नगर निगम अधिनियम, 1959 की धारा-331 के तहत नोटिस जारी करते हुए सचेत किया गया है कि भवन की स्थिति का तत्काल परीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाए। भवन की अत्यधिक जर्जर स्थिति होने पर उसे तत्काल खाली कर दिया जाए। नगर निगम प्रशासन ने भवन मालिकों या फिर रहने वालों को निर्देशित किया है कि जर्जर भवनों के कारण आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा प्रभावित न हो। विशेष रूप से लगातार हो रही वर्षा के दौरान ऐसे भवनों से दुर्घटना की संभावना को देखते हुए भवन स्वामी आवश्यक ...