कानपुर, जुलाई 29 -- Kanpur News: कानपुर। शहर के चकेरी क्षेत्र में पिछले 48 घंटों में रिकॉर्ड 158.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके विपरीत कंपनीबाग क्षेत्र में औपचारिक रूप से मात्र 5.8 मिमी बारिश ही दर्ज की गई। अभी तक शहर में पॉकेट रेन का ट्रेंड रहा था लेकिन अब शॉर्ट बर्स्ट रेन का ट्रेंड शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक बार फिर मानसून ब्रेक पर चला गया है। दो या तीन से फिर संभावना बन सकती है। यह भी पढ़ें- UP Weather: अल नीनो और ला नीना दोनों बेअसर, करीब 25% कम हुई बारिशमौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अब तक यहां 326.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। लेकिन, यहां पिछले 48 घंटों में नाममात्र बारिश ही दर्ज की गई। आसपास के क्षेत्रों में कहीं 15 तो कहीं 20 ...