Kanpur News: शहरवासी निकलें किधर से, धंसीं और खुदी सड़कें बनीं जानलेवा
कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: कानपुर में 21 मार्ग ऐसे हो गए हैं जहां से शहरवासियों का निकलना ही दुश्वार हो चुका है। कहीं सड़कें धंस गईं हैं तो कहीं सड़कों को खोद दिया गया है। कहीं खुदाई के बाद मिट्टी के पहाड़ खड़े हैं तो कहीं सड़कों पर सिल्ट से फिसलन बाधा बनी है। कई मार्ग तो ऐसे हैं जहां महीनों से खुदाई बंद ही नहीं हुई। इसमें सीएम ग्रिड के मद से बन रहीं सड़कें शहरवासियों के सांसत बन चुकीं हैं। शुक्रवार की बारिश के बाद सड़कों के धंसने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी घंटा घर चौराहे के पास की एक सड़क धंस गई। शुक्रवार को ही छह सड़कें धंसी थीं, मंगलवार को इसमें और इजाफा हो गया। सुतरखाना पुलिस चौकी के पास सड़क धंस गई। अभी इसके कारणों का पता नहीं लगा है क्योंकि खुदाई नहीं हुई। बुधवार को इसे भी खोदने की तैयारी है। कुछ मार्गों पर खुदी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.