कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में एक फैक्ट्रीकर्मी ने आरोप लगाया है कि शराब के रुपये न देने पर इलाके के युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर उन्हें पीटा। साथ ही मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़ित ने जाजमऊ थाने में मामले की शिकायत की। जाजमऊ के वाजिदपुर निवासी मोहम्मद रिजवान रूमा स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उनके अनुसार, सोमवार की रात को वह काम से घर लौट रहे थे। तभी इलाके का युवक अपने साथी के साथ मोहल्ले में शराब के नशे में खड़ा था। आरोपितों ने उन्हें रोका और शराब के लिए रुपये मांगने लगे। मना करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें पीटा। आरोप है कि आरोपितों ने उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने जाजमऊ थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले जांच कर कार्रवाई की ज...