Kanpur News: शबद कीर्तन से संगत निहाल
कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: कानपुर। पांडु नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को आठवें सिख गुरु श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें रागी जत्थों ने गुरबाणी का मधुर शबद-कीर्तन कर संगत को गुरु की वाणी से निहाल किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा के प्रधान राजबीर सिंह ग्रोवर ने कहा कि श्री गुरु हरकिशन साहिब जी ने अल्पायु में ही मानव सेवा, करुणा, विनम्रता और परोपकार का अद्वितीय संदेश दिया। गुरु का प्रसाद स्वरूप मालपुए और खीर वितरित की गई। यह भी पढ़ें- बाल गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत संगत ने श्रद्धा एवं प्रेम के साथ प्रसाद ग्रहण कर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.