कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास मंगलवार शाम 11 हजार वोल्ट की लाइन ठीक कर रहा प्राइवेट लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। महाराजपुर के लाऊखेड़ा गांव निवासी बलवीर यादव मंगलवार शाम को रामपुर के पास लगे ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। बलवीर ने बताया कि उसने पॉवर हाउस से शटडाउन लिया था, लेकिन वहां बैठे कर्मचारी ने लाइन चालू कर दी। सप्लाई आते ही वह करंट की चपेट में आकर खंभे से नीचे गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग के कर्मियों ने उसे सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। एसडीओ विनीत चौधरी ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है। थाना प्रभारी जनार्...