कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। किदवई नगर 40 दुकान चौराहे पर जलभराव, खराब सड़क और सीवर की समस्या को लेकर किदवई नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सांकेतिक भूख हड़ताल कर धरना दिया। इसके बाद व्यापारियों ने समस्याओं का ज्ञापन सांसद रमेश अवस्थी के पीआरओ दीपक शुक्ला को सौंपा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: जलभराव की समस्या से आजिज व्यापारियों ने जताया आक्रोशसमस्या का विवरण व्यापारियों ने बताया कि बारिश के बाद से 40 दुकान क्षेत्र में वर्षों पुराने सीवर चैंबर से सिल्टयुक्त पानी फव्वारे के रूप में सड़क फाड़कर निकलने लगा है। इस कारण पूरे क्षेत्र में भीषण जलभराव हो गया है। कुछ ऐसे ही हालात किदवई नगर बाईपास रोड पर हरे रामा हरे कृष्ण गेस्ट हाउस से थाना बाबूपुरवा के बीच बने कई चैंबरों में भी बने हुए हैं। इसके चलत...