कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: कानपुर। वीआईपी रोड पर पावर हाउस के पास मंगलवार को भीषण जलभराव हो गया। जल निगम, गंगा प्रदूषण इकाई की लाइन धंस गई। इसकी वजह से गंदा पानी वीआईपी रोड से लेकर आसपास की गलियों तक में भर गया। वाहन सवारों और राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस धंसी लाइन का मेंटीनेंस जलनिगम कराएगा या फिर जलकल। अभी तक तय नहीं हो पाया है। मंगलवार को वीआईपी रोड पर धंसी सीवर लाइन जलनिगम की है। कई दिनों से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, इससे स्थानीय लोगों का चलना-फिरना दूभर था। मंगलवार दोपहर अचानक चैंबर से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। सीवर का बदबू वाला पानी सड़क पर आने से लोग परेशान होने लगे। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों और पैदल चलने वालों को हुई। स्थानीय निवासियों पर नगर निगम जोन-4 के अधिकारी पहुंचे और जांच ...