Kanpur News: विस अध्यक्ष ने कन्या पूजन कर की कल्याण की कामना
कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: सरसौल। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को सरसौल स्थित प्राचीन चतुर्भुज मंदिर परिसर में कन्याभोज का आयोजन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान 1100 कन्याओं को आमंत्रित कर भोजन कराया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयं कन्याओं के पैर पखारे, माथे पर सिंदूर लगाया, माला पहनाकर विधिवत पूजन किया। पूजन के पश्चात सभी कन्याओं को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। भोजन के बाद दक्षिणा देकर स्कूल बैग वितरित किए गए। उपहार और सम्मान पाकर कन्याएं प्रसन्न नजर आईं। कार्यक्रम में सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा, रानू शुक्ला, अजय प्रताप, विनय प्रताप सिंह, नीरज सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सरस्वती ज्ञान मंदिर में कन्याओं को कराया भोज यह भी पढ़ें- Vikasnagar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.