कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ने रविवार को 25 दंपति का सम्मान किया। यह दंपति अपने वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूरे कर लिये हैं। कार्यक्रम का आयोजन किदवई नगर स्थित लॉन में हुआ। आयोजन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शुक्ल ने की। विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, विधायक महेश त्रिवेदी, विनय अवस्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से 100 से अधिक लोग शामिल हुए। संचालन राष्ट्रीय महामंत्री महेश कुमार मिश्र, नीरज चौधरी ने किया। इस मौके पर राजेश शुक्ल, अरविंद मिश्र, बिमल मिश्र, भूपेश अवस्थी, शिवम त्रिपाठी, प्रीत कुमार पांडेय, दीपांकर मिश्र, पुष्पेंद्र द्विवेदी, वैभव मिश्र, शानू शुक्ला आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: ब्राह्मण परिवार समागम में एकजुटता और भाईचा...