कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: चकेरी। चंद्रनगर खलवा में विवाद में भाई को बचाने पहुंचे युवक को आरोपितों ने पीटा। साथ ही सिर पर लोहे की रॉड से वारकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चंद्रनगर खलवा निवासी वरुण कश्यप के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात को उनका भाई शिवम घर के बाहर खड़ा था। तभी पुराने विवाद में आरोपित शिव कुमार, आकाश, बादल और कमल मिलकर शिवम को पीटने लगे। इस पर वरुण बीचबचाव करने पहुंचा। आरोप है कि आरोपितों ने उनसे भी मारपीट की और शिव कुमार ने पीड़ित के सिर पर लोहे रॉड मारकर लहूलुहान कर दिया। यह भी पढ़ें- Gonda News: मड़हे में बैठे युवक को रॉड और लाठी-डंडों से पीटा इसके बाद आरोपित धमकाते हुए भाग गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्...