Kanpur News: विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ने चारपाई में मारी टक्कर, वृद्ध की मौत
कानपुर, सितम्बर 13 -- Kanpur News: कानपुर। सचेंडी में विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने घर के बाहर चारपाई पर बैठकर मंजन कर वृद्ध को टक्कर मार दी। परिजन ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भौंती स्थित सीपी नगर निवासी 73 वर्षीय घसीटे किसान थे। उनके बेटे राजेंद्र ने बताया कि रविवार सुबह पिता घर के बाहर चारपाई पर बैठकर मंजन कर रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ने चारपाई में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आरोपित चालक को पकड़कर जमकर पीटा। आरोप है कि घटना के बाद एंबुलेंस को सूचना देने के बावजूद वह काफी देर तक नहीं पहुंची। जिसके बाद परिजन उन्हें ऑटो से पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.