कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: रूरा,। झींझक विकासखंड के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय अजयपुर के परिसर में बीते कई महीनों से झाड़ियां उगी हुई हैं। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई नहीं होने से यहां पढ़ने आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से लंबे समय तक सफाई नहीं कराई गई है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय परिसर में झाड़ियां बढ़ने से आसपास का क्षेत्र अव्यवस्थित नजर आ रहा है। समय रहते साफ-सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। विद्यालय जैसे स्थान पर नियमित साफ-सफाई बेहद जरूरी है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके। इसके बावजूद परिसर की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया जाना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। हालांकि, वर्तमान में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को बनीप...