कानपुर, नवम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर देहात। जिले में धनतेरस, दीपावली व सहालगों का मौसम नजदीक आते ही बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। इसके चलते वाहन शो रूम भी गुलजार हो गए हैं। इस बार सीएनजी की बाइक व इलेक्ट्रिक स्कूटर का युवाओं में खासा क्रेज दिख रहा है। धनतेरस व शादियों के लिए ग्राहक शो रूम में पहुंचकर एडवांस बुकिंग कराने में जुट गए हैं। जनपद में 6 नवंबर को धनतेरस के साथ ही 8 नवंबर को दीपावली का त्योहार है। जबकि 20 नवंबर से सहालगों की शुरूआत हो रही है। इसके चलते बाजारों में ग्राहकों की आमद शुरू होने से चहल पहल बढ़ गई है। धनतेरस का त्योहार के साथ ही शादी समारोहों के लिए दो पहिया वाहनों की डिमांड बढ़ने से वाहन शो रूम में चहल पहल बए़ गई है। ग्राहक शो रूम में पहुंचकर मनपसंद गाडियों के आर्डर बुक करा रहे हैं। इस बार पैंतीस हजार कीमत वाली इ-4 इले...