Kanpur News: वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने पर फीवर हेल्प डेस्क बना
कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। बदलते मौसम के चलते सीएचसी की ओपीडी में बुखार, सर्दी-जुकाम समेत वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम करना शुरू कर दिया है। अस्पताल में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के साथ ही बुखार के मरीजों के लिए अलग से फीवर हेल्प डेस्क और चार बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वहीं आमजन को संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत पाण्डेय ने बताया कि बदलते मौसम में होने वाला बुखार आमतौर पर तीन से पांच दिनों में ठीक हो जाता है। यह भी पढ़ें- Aligarh News: बदलते मौसम में बदन तोड़ रहा बुखार ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.