कानपुर, अगस्त 28 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मौसम के बदलते मिजाज के बीच वायरल संक्रमण ने शहर में घर-घर दस्तक दे दी है। कई परिवारों में एक के बीमार पड़ने के बाद धीरे-धीरे दूसरे सदस्य भी बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और बदन दर्द की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में वायरल के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। सबसे ज्यादा बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं। उर्सला, हैलट की इमरजेंसी में रक्षाबंधन के दिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। चिकित्सकों के मुताबिक, बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में उतार-चढ़ाव से वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कई मरीजों में तेज या हल्का बुखार, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द और शरीर में दर्द जैसे लक्षण मिल रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू ...