कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वर्षा जल संचय कर भूजल स्तर को बढ़ाना है। इसका ख्याल आमजन के साथ सभी जिम्मेदार विभाग रखें, तो निश्चित ही भूगर्भ जलस्तर में इजाफा कर सकेंगे। यह बातें जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को कहीं। वह 16 जुलाई से शुरू हो रहे भूजल सप्ताह को लेकर अधिकारियों के साथ नवीन सभागार में बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अमृत सरोवर, तालाब, चेक डैम, नहरों, पारंपरिक जल स्रोतों और अन्य जल निकायों की साफ-सफाई, संरक्षण एवं पुनर्जीवन की प्रक्रिया को प्राथमिकता से करने के लिए कहा। ताकि वर्षा का जल व्यर्थ बहकर न जाए और अधिकतम मात्रा में भूजल स्तर बढ़ाने में सहायक हो सके। यह भी पढ़ें- भूजल प्रबंधन व वर्षा जल संचयन में जनभागीदारी बढ़ाएगी सरकार बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे ...